फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एलएलबी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा दे रहा दूसरा छात्र दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि में एक छात्र के स्थान पर दूसरा परीक्षा देता हुआ पकड़ा गया। शनिवार को सीसीएसयू के काशीराम शोधपीठ में एलएलबी थर्ड सेमेंस्टर का पेपर था। इस दौरान केंद्र अधीक्षक डीके चौहान को मोहम्मद उवैस की जगह नवनीत पेपर देता हुआ मिला। नवनीत के पास से दो एडमिट कार्ड मिले हैं। बताया जा रहा है कि पहले भी यह आरोपी कई बार दूसरों की परीक्षा दे चुका है।
विज्ञापन

डीके चौहान ने बताया कि मोहम्मद उवैस के स्थान पर परीक्षा देने वाला नवनीत सोफीपुर का रहने वाला है। उसके पकड़े जाने पर मेडिकल पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस टीम विवि पहुंची और नवनीत को थाने ले गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मोहम्मद उवैस ने उसे पांच हजार रुपये देकर परीक्षा में बैठने के लिए कहा था। पुलिस ने मोहम्मद उवैस और नवनीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नवनीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोहम्मद उवैस की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीम दबिश दे रही है। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें