मेरठ मेडिकल काॅलेज में लगातार लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को यहां एक और बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया। कोरोना संक्रमित एक मरीज मेडिकल काॅलेज के कोविड वार्ड से फरार हो गया। संक्रमित मरीज के फरार होने के बाद से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फरार हुए मरीज की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मेडिकल काॅलेज में कोरोना संक्रमित एक मरीज मेडिकल काॅलेज के कोविड वार्ड से फरार हो गया। संक्रमित मरीज के फरार होने के बाद से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि मरीज कहां का रहने वाला था और वह किस तरफ भागा है। फरार हुए मरीज की तलाश की जा रही है।
इससे पहले शनिवार देर रात भी एक घायल मरीज को भर्ती करने को लेकर मेडिकल काॅलेज की लापरवाही सामने आई थी। बताया गया कि मुजफ्फरनगर निवासी 25 वर्षीय अंकुश सड़क हादसे में घायल हो गए थे। शुक्रवार रात मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल ने मेरठ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
परिजन यहां पहुंचे तो मेडिकल कॉलेज में सुविधा न होने का हवाला देकर मरीज को भर्ती करने से इंकार कर दिया गया। परेशान परिजन अंकुश को निजी अस्पताल ले गए, वहां अंकुश को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जूनियर डॉक्टर पर अभद्रता का भी आरोप है। मामले की जांच शुरू हो गई है।