फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ मेडिकल में फिर सामने आई बड़ी लापरवाही, कोविड वार्ड से फरार हुआ संक्रमित मरीज, मचा हड़कंप

Sun, 23 May 2021 06:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेडिकल काॅलेज में कोरोना संक्रमित एक मरीज मेडिकल काॅलेज के कोविड वार्ड से फरार हो गया। संक्रमित मरीज के फरार होने के बाद से अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
medical collage meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ मेडिकल काॅलेज में लगातार लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को यहां एक और बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया। कोरोना संक्रमित एक मरीज मेडिकल काॅलेज के कोविड वार्ड से फरार हो गया। संक्रमित मरीज के फरार होने के बाद से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फरार हुए मरीज की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेडिकल काॅलेज में कोरोना संक्रमित एक मरीज मेडिकल काॅलेज के कोविड वार्ड से फरार हो गया। संक्रमित मरीज के फरार होने के बाद से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि मरीज कहां का रहने वाला था और वह किस तरफ भागा है। फरार हुए मरीज की तलाश की जा रही है।

इससे पहले शनिवार देर रात भी एक घायल मरीज को भर्ती करने को लेकर मेडिकल काॅलेज की लापरवाही सामने आई थी। बताया गया कि  मुजफ्फरनगर निवासी 25 वर्षीय अंकुश सड़क हादसे में घायल हो गए थे। शुक्रवार रात मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल ने मेरठ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिजन यहां पहुंचे तो मेडिकल कॉलेज में सुविधा न होने का हवाला देकर मरीज को भर्ती करने से इंकार कर दिया गया। परेशान परिजन अंकुश को निजी अस्पताल ले गए, वहां अंकुश को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जूनियर डॉक्टर पर अभद्रता का भी आरोप है। मामले की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें