सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता और तीन तलाक की मुद्दा उठाने वाली फरहा फैज और उनके पति पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार मंडी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए मकान मालिक सुरेश दत्त त्यागी ने फराह फैज और उनके पति विनोद वर्मा पर मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।
इससे पहले फरहा फैज पर प्रधानमंत्री आवास योजना में मिली पहली किश्त के 50 हजार रुपये लेने एवं मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। मंडी कोतवाली के मोहल्ला मुस्तफाबाद खाताखेड़ी निवासी निसार अहमद ने उनके खिलाफ धोखधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।