- धावक ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मुल्ताननगर निवासी धावक अंकुर कुमार ने 49 दिन 4 घंटे में 4000 किलोमीटर की मशाल मैराथन पूरी कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। अंकुर ने युवाओं को नशा मुक्ति के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से यह मैराथन की थी।
नशा छोड़ो भारत जोड़ो अभियान के तहत यह दौड़ उन्होंने 31 अक्तूबर को कश्मीर से शुरू की थी। कश्मीर से कन्याकुमारी तक करीब 4000 किमी की दौड़ को पूरा करने के लिए उन्होंने 60 दिन का लक्ष्य रखा था लेकिन उन्होंने यह मैराथन इससे पहले ही पूरी कर ली।
अंकुर ने प्रतिदिन 80 किलोमीटर से अधिक की दौड़ लगाई। इस मौके पर अंकुर कुमार ने कहा कि यह रिकॉर्ड मेरे लिए नहीं, बल्कि देश के वीर शहीदों और नशा मुक्ति के संकल्प के लिए है। इस मौके पर अंकुर ने हिमांशु सिद्धार्थ समेत अन्य लोगों का धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन्हें सहयोग दिया।