फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पैदल चाल में अंकित और महिलाओं में पूर्वांशा अव्वल

विज्ञापन
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में पैदल चाल प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
विज्ञापन
- गांधी जयंती पर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में गांधी जयंती पर बृहस्पतिवार को पैदल चाल प्रतियोगिता हुई। इसमें पुरुषों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में अंकित और महिला वर्ग में कुमारी पूर्वांशा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग में पांच किलोमीटर और महिला वर्ग में तीन किलोमीटर पैदल चाल का आयोजन किया गया। कुल 89 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें 62 पुरुष और 27 महिला खिलाड़ी शामिल रहीं। प्रतियोगता का शुभारंभ अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। पैदल चाल प्रतियोगिता कैलाश प्रकोश स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर वापस यहीं पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर पुरुष वर्ग में अंकित पहले, शिवम दूसरे, आशीष तीसरे, शिवा चौथे, अतुल पांचवे और प्रियांक छठे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में पूर्वांशा पहले, दिव्या दूसरे, वंशिका गोस्वामी तीसरे, वंशिका चौथे, सलोनी पांचवे और राधिका छठे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के अंत में सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रयागराज प्रेम, नरेंद्रपाल, रामचंद्र, अब्दुल अहद, गौरव त्यागी समेत स्पोर्ट्स स्टेडियम से तमाम स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें