फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित हत्याकांड: जेल में हुई दुश्मनी, बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर बैट से पीटा, हड्डियां टूटने से हो गई मौत

Sun, 17 Aug 2025 11:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: हिस्ट्रीशीटर अंकित की हत्या में नामजद शिवम पंडित और सूरज को रविवार को जेल भेज दिया गया। जबकि बाकी आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छह चोटें सामने आई हैं। 
विज्ञापन
हिस्ट्रीशटर अंकित का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने गंगानगर के न्यू मिनाक्षी पुरम निवासी हिस्ट्रीशीटर ई-रिक्शा चालक अंकित उर्फ आदि गुर्जर की हत्या में नामजद दो आरोपियों शिवम पंडित और सूरज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। शिवम पंड़ित गैंगस्टर है। पुलिस का दावा है कि जन्मदिन की पार्टी में अनुराग छिलौरा भी पहुंचा था, जिसकी अंकित से जेल से ही दुश्मनी चली आ रही थी। अनुराग छिलौरा ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंकित की बेस बॉल से पीटकर हत्या की थी। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

 

हिस्ट्रीशटर अंकित का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू मिनाक्षीपुरम गंगा नगर मेरठ निवासी अंकुर पुत्र कमल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया था कि उसका बड़ा भाई अंकित उर्फ आदि गुर्जर दिव्यांग था। वह ई रिक्शा चलाता था। 14 अगस्त को अंकित को शाम 7.30 बजे घर लौटते समय दोस्त शिवम पंडित, रोहन जाट व सूरज ने फोन कर रोहन जाट के जन्म दिवस पर चलने को कहा था। 
 

अंकित ई रिक्शा को कहीं खड़ी करके उक्त लोगों के साथ कार में बैठकर चला गया था। रात करीब 12 बजे अंकित ने फोन करके जानकारी दी थी कि शिवम, सूरज व रोहन के साथ रजपुरा गांव में जन्मदिन मना रहा है। उसके बाद वह नहीं लौटा। तब से ही उसने व परिजनों ने तीनों के नंबर पर फोन किया, लेकिन फोन बंद आए। अंकित पूरी रात घर नहीं आया तो परिवार को चिंता हुई।
 

अगले दिन 15 अगस्त को पूर्वाहन 11 बजे गंगानगर थाने परिजनों ने अंकित के बारे में सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि अंकित का शव मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास निलोहा कट पर पड़ा मिला है। पोस्टमार्टम हाउस जाकर देखा तो अंकित के शरीर पर पिटाई के निशान और गहरी चोटें थीं। पैरों की हड्डी भी टूटी थी।
 

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिवम पंडित, सूरज व रोहन जाट के अलावा चार-पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शिवम पंडित निवासी गांव सैनी हाल निवासी इंद्रापुरम कालोनी थाना परतापुर व सूरज गुर्जर निवासी बिजवाड़ा थाना बड़ौत, जिला बागपत को गिरफ्तार कर लिया। 
दोनों को पुलिस घटनास्थल पर भी लेकर गई और पूछताछ की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। जबकि रोहन जाट निवासी गांव रजपुरा के अलावा पांच अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश में लगी है।
 

अंकित को देखते ही पिटाई शुरू कर दी थी
सीओ मवाना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला कि जन्मदिन पार्टी में अनुराग छिलौरा भी पहुंचा था। कुछ साल पहले अंकित और अनुराग छिलौरा जेल में रहे थे। अनुराग की अंकित से जेल से ही दुश्मनी चली आ रही थी। अंकित को देखते ही उसने गाली गलौज शुरू कर दी थी और बेस बॉल के डंडे से पीटना शुरू कर दिया था। उसने अपने अपने साथियों विवेक डागर, वंश पंडित आदि साथियों को भी बुला लिया। 
सभी ने उसे डंडे व ईटों से मारा पीटा और मरा समझकर गाड़ी में डालकर बिजनौर हाईवे पर निलोहा कट के पास फेंककर चले गए। जेल भेजा गया आरोपी शिवम पंडित भी गैंगस्टर है और उस पर कंकरखेडा, दौराला, मवाना में सात मुकदमें दर्ज हैं। शीघ्र ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छह चोटें आई
सीओ मवाना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंकित के शरीर पर छह गंभीर चोट आई हैं। सभी चोट डंडों की हैं। कमर से नीचे पैरों तक उसकी डंडे से पिटाई की गई थी। जिसमें जांघ की हड्डी भी टूटी मिली है। पिटाई से उसकी मौत होना आया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें