हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ में मारे गए थे दो शूटर
घटना के पांच दिन बाद 31 अगस्त की सुबह कैराना रोड पर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो शूटर सुमित और मोहित मारे गए थे। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके बाद भी हत्याकांड में वांछित तीन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
अब कुर्की की कार्रवाई की तैयारी
शहर कोतवाली प्रभारी एवं विवेचक धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय की अनुमति से तीनों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा किए गए हैं। पुलिस के अनुसार नोटिस के बाद भी यदि आरोपी गिरफ्तार नहीं होते या न्यायालय में पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।