फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजलि हत्याकांड:-तीन किमी तक ई-रिक्शा में शव लेकर हेलमेट लगाकर पहुंची साजिदा

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते में किसी ने नहीं रोका और मेडिकल के एमरजेंसी गेट पर भी मूकदर्शक बने रहे सुरक्षाकर्मी
विज्ञापन

भाई बोला- धर्म परिवर्तन कर दबाव बना रहा था आरोपी, अगवा कर की हत्या

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सूफियान के साथ मिलकर अंजलि शर्मा की हत्या के बाद साजिदा ई-रिक्शा में शव लेकर हेलमेट लगाकर तीन किमी दूर स्थित मेडिकल कॉलेज तक पहुंची। इसके बाद मेडिकल की एमरजेंसी के गेट पर शव छोड़कर भाग गई। इसके बावजूद उसे न तो रास्ते में और न ही मेरठ मेडिकल के सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की। भाई प्रदीप शर्मा ने आरोप लगाया है कि फूफियान अंजली पर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव रहा था और उसने अपहरण कर हत्या की है।
पुलिस ने आरोपी साजिदा से पूछताछ की तो उसने बताया कि अंजली शर्मा के शव को पहले स्कूटी पर मेडिकल कॉलेज तक लाना चाहती थी लेकिन उसकी यह कोशिश नाकाम हो गई। इसके बाद वह उसके शव को ई-रिक्शा से लेकर पहुंची थी। उसकी पहचान न हो इसके चलते उसने अपना हेलमेट नहीं उतारा था। महिला पुलिसकर्मी गहनता से साजिदा से पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन

इधर,बृहस्पतिवार देर रात प्रदीप शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी बहन सुबह लगभग साढ़े 11 बजे मेडिकल कॉलेज ड्यूटी पर जाने के लिए निकलीं थीं। लिसाड़ी गेट के खुशहाल नगर निवासी सूफियान उनकी बहन को अगवा कर लोहियानगर एल- पॉकेट स्थित किराये के घर में ले गया। आरोपी उनकी बहन पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा था। इन्कार करने पर आरोपी ने अपनी बहन साजिदा के साथ मिलकर रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी।



सीसीटीवी फुटेज में दिख रही घटना
भाई का कहना है कि साजिदा के शव छोड़कर जाने की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। इसी से साजिदा के हेलमेट लगाकर आने पर शव छोड़कर जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आरोपी ने रजिस्टर में नहीं लिखाया था मोबाइल नंबर
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी मेडिकल कॉलेज में काम कर चुका था। इसके चलते उसका पता लगाने के लिए उसके मोबाइल नंबर की जानकारी मांगी गई। मेडिकल कॉलेज के रजिस्टर देखे गए। इसमें सभी कर्मचारियों के मोबाइल नंबर लिखे थे लेकिन सूफियान का नंबर नहीं था। इससे पता चलता है कि आरोपी शातिर है।
विज्ञापन

वर्जन-

तहरीर के आधार प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपी साजिदा को हिरासत में ले लिया गया है। सूफियान की तलाश में टीम दबिश दे रही हैं। पुलिस को उसका सुराग मिल गया है। जल्द आरोेपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें