मुठभेड़ में शूटर गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
आईजी ने दिया 50 हजार का पुरस्कार
घटना के खुलासे पर आईजी नचिकेता झा ने टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक संतशरण सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश कुमार, दरोगा संजय कुमार द्विवेदी, आशीष रस्तोगी, सर्विलांस प्रभारी हेड कांस्टेबल सहनवाज और पूरी टीम मौजूद रही।
बद्दो की तरह नाम कमाना चाहते हैं गोल्डी और काकुल
हत्या में प्रयुक्त तमंचा गोल्डी ने मवाना से 10 हजार रुपये में खरीदा था। गोल्ड और काकुल दोनों बेरीपुरा से हैं। दोनों को अपराध करने का शौक हैं। काकुल का कहना था कि सब लोग बेरीपुरी को बद्दो के नाम से जानते हैं, लेकिन वो भी कुछ ऐसा करना चाहता है कि उसे भी लोग अपराध के नाम से जानें।
यह भी पढ़ें: अंजली हत्याकांड: साजिश का सनसनीखेज खुलासा, सच ने हर किसी को चौंकाया, सामने आए शूटरों के चेहरे
गिरफ्तार आरोपी
1. यशपाल पुत्र स्वर्गीय जुगराज सिंह (56) (साजिशकर्ता)
निवासी : 107 सी प्रेम विहार माधवपुरम थाना ब्रह्मपुरी
आपराधिक इतिहास : डकैती का मुकदमा दर्ज
2. नीरज शर्मा पुत्र राकेश शर्मा (37) (साजिशकर्ता)
निवासी : प्रताप विहार, टीपीनगर
आपराधिक इतिहास - पांच मुकदमे दर्ज
नशे का आदी।
3-अनुज उर्फ मनहर पुत्र महेंद्र सिंह (28) (शूटर)
निवासी: लिसाड़ी रेलवे लाइन के पास थाना लिसाड़ी गेट
आपराधिक इतिहास : 18 साल की उम्र में युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है।
सातवीं तक पढ़ा है। शराब के अलावा सूखा नशा करता है।
4. रोहित उर्फ काकुल पुत्र योगेश (22)
निवासी: बेरीपुरा थाना टीपीनगर
शराब और सूखा नशा करता है। सूखा नशा करने की वजह से ही अनुज से दोस्ती हुई।
ये हुई बरामदगी
1. दो स्कूटी (हत्या में इस्तेमाल एक स्कूटी व एक स्कूटी नीरज के कब्जे से)
2. दो फोन व सिम कार्ड (घटना में प्रयुक्त)
3. एक तमंचा 315 बोर
4. एक बैग
फरार आरोपी
1. सुरेश भाटी पुत्र लेखराम
निवासी: गली नंबर पांच रतन नगर भोला रोड टीपीनगर
2. गोल्डी उर्फ सागर
निवासी: बेरीपुरा थाना टीपीनगर
पूर्व पति और उसके पिता को छोड़ा
सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने बताया कि अंजली के परिजनों ने पूर्व पति नितिन गुप्ता और उसके पिता पवन गुप्ता के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी, इन दोनों को हिरासत में ले लिया गया था। अभी तक की जांच में हत्या में दोनों की कोई भूमिका सामने नहीं आई है, ऐसे में दोनों को फिलहाल छोड़ दिया गया है।