फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में फिर पशुओं के अवशेष मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव सठला में मवाना निवासी नितिन चौहान के खेत में बृहस्पतिवार को फिर से मृत पशुओं को अवशेष डालने की शिकायत पुलिस से की। जिस पर पुलिस ने जेसीबी भेजकर उनको दबवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मवाना निवासी नितिन चौहान के गांव सठला स्थित खेत में लगभग 10 दिन पूर्व लगभग दो दर्जन पशुओं के शव पडे़ मिले थे। जिसमें एक गाय का शव तथा दो बोरों में मांस था। सूचना पाकर पुलिस मौके पहुंची तो उसे देखकर दो लोग फरार हो गए। पुलिस ने दो छुरे तथा एक स्पेलंडर बाइक बरामद की थी। वहीं, पशु चिकित्सक को मांस के नमूने लेने के लिए भेजा तथा बाद में मांस को दबवा दिया था।
इस मामले में मवाना के मोहल्ला काबली गेट निवासी नितिन चौहान पुत्र वेदपाल सिंह ने दो नामजद तथा 4-5 अज्ञात पर कटान का आरोप लगाया था। पुलिस ने उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज की हुई है। वहीं, नितिन चौहान ने आज फिर थाने में पहुंचकर शिकायत की कि फिर से उसके खेत में पशुओं के अवशेष डाल दिए गए हैं। जिस पर पुलिस ने जेसीबी भेजकर उन्हें दबवा दिया। वहीं, थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं। हालांकि आरोपी हाथ नहीं आ सके हैं। उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें