शादी तय होने से नाराज युवती ने लगाई फांसी
मुजफ्फरनगर। परिजनों द्वारा मर्जी के विरुद्ध रिश्ता तय करने से नाराज युवती ने देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। युवती की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी में सोमवार देर रात एक युवती ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों को घटना का पता चलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि युवती का उसके परिजनों ने हाल ही में रिश्ता तय किया था। जहां रिश्ता तय हुआ था, युवती वहां शादी नहीं करना चाहती थी। इसी बात को लेकर परिजनों ने उसे डांट दिया, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।