फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: काम बताने पर गुस्साए नौकर ने किसान की बहन व पत्नी पर जमकर बरसाए डंडे, एक की मौत

Tue, 30 Apr 2019 01:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ देहात क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक गांव निवासी किसान की बहन द्वारा काम बताए जाने से नाराज नौकर ने उस पर डंडा उठाकर हमला बोल दिया। नौकर ने महिला पर डंडे बरसाकर उसे अधमरा कर दिया। 

विज्ञापन


शोर सुनने पर आस पास के लोगों ने महिला को उससे छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला की मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने नौकर की धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। 

ग्राम शाहकुलीपुर निवासी किसान की बहन के कुछ काम बताने को लेकर घर के नौकर ने आपा खो दिया। गुस्साए नौकर ने बुग्गी में लगा डंडा निकालकर महिला पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। वहीं शोर सुनकर महिला को छुड़ाने पहुंची किसान की पत्नी के साथ भी नौकर ने मारपीट कर  उसे भी घायल कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी लगने पर ग्रामीण मौके पर इक्टठा हो गए और नौकर की जमकर धुनाई कर डाली। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। किसान की पत्नी व बहन को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया जहां किसान की बहन की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें