फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवतियों पर फब्तियां कसने से गुस्सा, पलायन के लगाए पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की कांशीराम काॅलोनी के निवासियों में युवतियों पर फब्तियां कसने से गुस्सा है। शनिवार को कुछ लोगों ने यहां पलायन के पोस्टर लगाकर कॉलोनी छोड़ने की चेतावनी दी। सूचना पर लोहिया नगर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि लोहिया नगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कांशीराम काॅलोनी निवासी युवक तुषार बृहस्पतिवार को एक किराना की दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। यह दुकान शादाब की बताई जा रही है। यहां किसी बात को लेकर तुषार का फरहान व अमान सगे भाइयों से विवाद हो गया। आरोप है कि अमान व फरहान ने अपने साथियों के साथ मिलकर तुषार के परिवार पर पथराव और हमला कर दिया। तुषार के परिवार ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने फरहान और अमान के साथ मेहराज को हिरासत में ले लिया और उनका शांतिभंग में चालान कर दिया।
कुछ घंटे बाद ही दोनों छूटकर घर आ गए। शनिवार सुबह कांशीराम काॅलोनी की दो युवती परचून की दुकान पर सामान लेनी पहुंची। आरोप है कि फरहान ने इन युवतियों पर फब्तियां कस दीं। युवतियों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच फरहान मकान पर ताला लगाकर वहां से चला गया। देखते ही देखते लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

अनीता, मंजू कंसल, लक्ष्मी, कम्मो, हरिओम, टीसी गोयल, राजवीर आदि ने परेशान होकर अपने घरों पर पलायन के पोस्ट लगा दिए। इसकी भनक लगते ही लोहियानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में जुट गई। लोगों का आरोप था कि क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने वाले लोगों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने पुलिस को छत पर ले जाकर दिखाया कि इन युवकों ने वहां पथराव के लिए ईंट व पत्थर का ढेर लगाया हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें