फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्मशान मार्ग व होली भवन के पास गंदगी पर रोष

विज्ञापन
श्मशान मार्ग व होली भवन के पास गंदगी पर भड़का रोष, ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग। संवाद
विज्ञापन
- लोगों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के दौराला मार्ग स्थित श्मशान मार्ग और तहसील रोड पर होली भवन के पास फैली गंदगी को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को लोगों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि श्मशान जाने वाले मार्ग पर शवयात्रा के दौरान कंधा बदलने का स्थान है, लेकिन वहां आसपास के लोग गंदे कपड़े और कूड़ा डाल रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं होली भवन के बाहर भी कूड़े के ढेर लगे होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे न केवल असुविधा बढ़ रही है, बल्कि धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं।
नागरिकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित स्थानों पर कूड़ा डालने पर रोक लगाने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि शिकायत का संज्ञान लिया गया है। जल्द ही दोनों स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा और कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी योजना है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में गोविंद सैनी, बाबूराम सैनी, कृष्ण सैनी, मुकेश सैनी, सचिन खटीक, सतपाल, संजीव, विक्की सैनी, आशीष, भारत और सुभाष चंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें