फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं पर भड़का आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
दौराला- भारतीय किसान संघ के पदा​धिकारी एडीओ को ज्ञापन सौंपते। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
सरधना/रोहटा/मवाना/दौराला/माछरा/खरखौदा। किसानों की समस्याओं पर सरकार की नीति व प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान संघ ने खरखौदा, सरधना, दौराला, माछरा व मवाना में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। खरखौदा में संघ के जिला जैविक प्रमुख अनिल त्यागी ने मुख्यमंत्री के नाम खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया। किसानों ने अपनी समस्याओं का जल्द निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बताया कि क्षेत्र में नकली कीटनाशक, बीज व खाद की वितरण व्यवस्था, खरीफ व आने वाली रबी सीजन में बार-बार खाद की कमी के चलते होने वाली परेशानियों से किसान त्रस्त है। फसल के समय खाद की किल्लत वितरण व्यवस्था में खामियों के चलते प्रदेश भर के किसानों में घोर नाराजगी है।
गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा फेस टू में जमीन अधिग्रहण के विरोध को लेकर किसान लगभग एक वर्ष से धरने पर बैठे हैं। किसानों द्वारा कई बार अपनी कृषि भूमि अधिग्रहण में न देने की मंशा जाहिर कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा समय-समय पर स्टेटमेंट जारी कर किसानों को गुमराह किया जा रहा है। वर्षा के चलते पशुधन जनहानि व फसल बर्बाद आदि क्षतिपूर्ति के लिए सर्वे कर तुरंत मुआवजा या राहत राशि दी जाए। गन्ना पेराई सत्र समय से प्रारंभ हो तथा गन्ने का भाव प्रति क्विंटल 500 रुपये पर्ची पर मूल्य अंकित हो, निराश्रित पशुओं का समाधान हो।
विज्ञापन

सरधना में संघ के मेरठ प्रांत अध्यक्ष पीयूष त्यागी एवं खंड प्रभारी सतीश भमौरी ने बैठक की। वहीं, रोहटा विकास खंड में पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन बीडीओ को सौंप कर समस्याओं के निस्तारण कराने की मांग की है। इस मौके पर युधिष्ठिर त्यागी, हरि पंडित, नरेंद्र त्यागी, गुरु प्रसाद त्यागी, अनिल, पंडित गाेपाल, कपिल त्यागी, अमित, राजकुमार, विनीत, अनिल चौधरी, राजेंद्र त्यागी, सुशील आदि मौजूद रहे।
दौराला में संघ के जिला उपाध्यक्ष अभिजीत सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एडीओ पंचायत प्रदीप शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रशांत कुमार, चांदवीर, विनीत, संदीप मलिक आदि मौजूद रहे।
माछरा में संघ कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यालय पर धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन बीडीओ माछरा को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष माछरा अखिल त्यागी, मोहित रस्तोगी, विपिन गिरी, अवधेश त्यागी, संजय चौधरी, ब्रजेश कुमार, दिनेश स्वामी, लोमश त्यागी आदि रहे।
मवाना में संघ कार्यकर्ताओं ने विकास खंड के प्रधान लिपिक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में संजय प्रधान, पुखराज काकरान आदि थे।

दौराला- भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी एडीओ को ज्ञापन सौंपते। स्रोत : संगठन

दौराला- भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी एडीओ को ज्ञापन सौंपते। स्रोत : संगठन

दौराला- भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी एडीओ को ज्ञापन सौंपते। स्रोत : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें