हंगामा करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, 18 दिन पहले रिठानी निवासी आकाश (17) पुत्र रिछपाल पर जानलेवा हमला हुआ था। आरोप है कि पशु चिकित्सक प्रदीप कुमार शर्मा, अजय राज, मुकेश दीक्षित ने घर बुलाकर आकाश की पिटाई की थी। तीनों के खिलाफ परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज है। 11 जनवरी से अस्पताल में भर्ती आकाश की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। आकाश के शरीर में 56 फैक्चर निकले थे। आकाश की मौत से आक्रोशित पाल समाज ने शुक्रवार को बाजार बंद कराकर घोपला रोड पर धरना दिया। उन्होंने आकाश के परिवार को 50 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग रखी। पार्षद रमेश पाल व समाज के लोगों की एसडीएम से वार्ता हुई। उन्होंने दस लाख मुआवजा और तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद आकाश परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।