परीक्षितगढ़। तीन दिन पूर्व हुई आलमगिरपुर बढला 8 निवासी किसान कोविंद्र की हत्या के मामले में एसएसपी ने चार टीम गठित कर रखी हैं, लेकिन पुलिस अभी तक खाली हाथ है। परिजनों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।
बुधवार की सुबह ईदगाह के समीप खेत में बदमाशों ने किसान कोविंद्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। एसएसपी ने इस मामले के खुलासे के लिए सर्विलांस सहित चार टीम गठित कर रखी हैं। लेकिन तीन बीत जाने के बाद पुलिस हत्यारों का सुराग लगाने में विफल रही है। इससे परिवार के लोगों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।
पुलिस मान कर जांच कर रही है कि किसान कोविंद्र ने बदमाशों को पहचान लिया होगा। इसलिए उसे चाकू से गोदकर मौत के घात उतारा गया है। मृतक की पीठ पर चाकू के कई निशान मिले थे। पास ही तहमंद, चप्पल, दो कारतूस, दो खोखे बरामद किए गए थे। पुलिस किसान की हत्या का खुलासा करने के लिए अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है, लेकिन अभी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
थानाध्यक्ष दिनेश प्रताप का कहना है कि कोविंद्र की हत्या के मामले में पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शीघ्र ही हत्या का खुलासा कर हत्यारोपियों को जेल भेजा जाएगा।