फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
सरधना। बाल विकास परियोजना कार्यालय से राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों
विज्ञापन
सरधना। बाल विकास परियोजना कार्यालय से बुधवार को राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली निकाली, जिसे मुख्य सेविका मालती रानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय पोषण माह 16 अक्तूबर तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य सेविका ने बताया कि पोषण माह के अंतर्गत संतुलित आहार, बचपन की देखभाल, प्राथमिक शिक्षा और स्थानीय पौष्टिक खाद्य संसाधनों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। पूरे माह में जन-जागरूकता और जन-सहभागिता को केंद्र में रखते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पोषण माह के दौरान स्वस्थ नारी, स्वस्थ परिवार की अवधारणा के तहत छह प्रमुख थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राशिद ने बताया कि पोषण माह का उद्देश्य पोषण स्तर में सुधार लाना है।
रैली के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्लोगन और पोस्टर के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर प्रवेश, बेबी शर्मा, रिचा शर्मा, स्वाति मित्तल, रिंकी, सीमा, कविता सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें