फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 8 मार्च को लखनऊ में विरोध प्रदर्शन करेंगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले शनिवार को कस्बे के नेहरू पार्क में संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टिवंकल शर्मा और संचालन एकता ने किया। इस दौरान अनीता सहित अन्य वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई के बीच कम मानदेय पर रोष व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष संतोष परमार ने कहा कि वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मात्र छह हजार रुपये मानदेय मिल रहा है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने वर्ष 2018, 2023 व अन्य लंबित अवधि के बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान किए जाने की मांग उठाई। साथ ही पोषण ट्रैकर एप में आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर करने, सरल वर्जन उपलब्ध कराने और बार-बार फेस कैप्चर की समस्या समाप्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि बायोमेट्रिक सिस्टम लागू किया जाए, ताकि लाभार्थियों को समय से राशन मिल सके। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें