फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
माछरा। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार बच्चों को पुरस्कृत करते हुए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। प्राथमिक विद्यालय माछरा के प्रांगण में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के परिसर में संचालित संचालित बाल वाटिका की सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और उनके साथ आए अभिभावकों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि माछरा के प्रधान यतेंद्र कुमार शर्मा रहे। अतिथि जिला महामंत्री डॉ. सवित शर्मा, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष अर्पणा कौशिक, प्राथमिक शिक्षक संघ माछरा के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक तोमर, प्रेमचंद व मंत्री जितेंद्र कुमार, आंगनबाड़ी तमन्ना, विशाखा व उषा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए माछरा खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने प्राथमिक शिक्षा व नई शिक्षा नीति 2020 पर प्रकाश डालते हुए प्री प्राइमरी शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया। संचालन धर्मेंद्र कुमार व इकबाल अहमद ने किया। इस दौरान नूर हसन, मधु मोहन, स्मिता गोयल, मीनाक्षी, तशरीफ अली, अमरीश कुमार शर्मा, अक्षय कुमार शर्मा आदि अध्यापक-अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें