फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर घर पर पुष्टाहार ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर घर पर पुष्टाहार ले जाने का आरोप
विज्ञापन

सरधना। कालंदी गांव में एक आंगनबाड़ी केंद्र से संचालिका द्वारा पुष्टाहार को घर लेकर जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मामले की शिकायत बीडीओ सरूरपुर से की। बीडीओ ने सीडीपीओ को जांच के लिए मौके पर भेजा और पुष्टाहार को अपने कब्जे में लेकर बुधवार को अपने सामने ही पात्रों को वितरण कराने की बात कही है।
विज्ञापन

बीडीओ सरूरपुर अमित कुमार ने बताया कि सोमवार को कालंदी गांव के कुछ ग्रामीणों द्वारा एक आंगनबाड़ी केंद्र संचालिका की शिकायत की गई कि पुष्टाहार वितरण में गड़बड़ी की जा रही हैं। ग्रामीणों ने एक कार्यकत्री पर पुष्टाहार को अपने घर ले जाने का आरोप लगाया। सीडीपीओ अनीता सैनी व एडीओ पंचायत अरविंद व सचिव प्रदीप को जांच के लिए भेजा गया। जिसमें ई रिक्शा में लदी सामग्री को कब्जे में ले लिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्पा ने बताया कि वह ई रिक्शा में लादकर पुष्टाहार को वितरण के लिए ले जा रही थी। सीडीपीओ अनीता सैनी ने बताया कि बुधवार को टीम गांव पहुंचकर अपने सामने पुष्टाहार का वितरण कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें