फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल अधिशासी अभियंता से मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियंता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

मवाना। संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता देशराज सोनी से मिला। उन्होंने लंबित शिकायतों के समाधान कराए जाने की मांग की। अधिशासी अभियंता ने एसडीओ और जेई को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
प्रतिनिधि मंडल ने एक्सईएन को बताया कि मिल रोड़ पर श्रीराम आटा चक्की का कनेक्शन जिस खंभे से जुड़ा है, उसी एबीसी में कट मारकर कुछ अन्य लोगों को कनेक्शन दिए गए हैं। इस कारण फाल्ट होते रहते हैं। चक्की कार्य के लिए जेनरेटर का सहारा लेना पड़ता है। पंचवटी कॉलोनी निवासी विरेन्द्र कुमार शर्मा का बिजली कनेक्शन तीन किलोवाट का है। मीटर का केबिल बंदरों ने काट दिया है। नगर में सुबह 6 से 7:30 बजे तक और शाम को इसी समय बिजली कटौती होती है। इसे समाप्त कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी सब्जी मंडी के पास खंभे और खलील चौक इस्लामिया मदरसे के पास खंभे पर तारों का जाल है। इस कारण अक्सर फाल्ट होते रहते हैं। फाल्ट ठीक करने के नाम पर लाइनमैन पैसे मांगते हैं। पीडी कनेक्शन के केबिल शिकायत के बाद भी नहीं उतारे गए हैं। विभाग की ओर से 100-100 केवी के ट्रांसफार्मर अभी तक लाइन जोड़कर चालू नहीं किए गए हैं। इस कारण नगर में लो वोल्टेज की समस्या रहती है। डेरे वाले पुल से सुभाष बाजार और दयानंद बाजार तक भी एबीसी न होने के कारण फाल्ट होते रहते हैं। प्रतिनिधि मंडल में शैवाल दुबलिश, नदीम, मांगेराम मित्तल आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें