फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंदर आप दावत काटेंगे, बाहर ट्रैफिक पुलिस चालान भरेगी

Fri, 02 Sep 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आप दावत में जाने से पहले सावधान हो जाएं। क्योंकि आप होटल और मंडप के भीतर दावत काट रहे होंगे, तो बाहर ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी का चालान काट रही होगी। देहात क्षेत्र के ही नहीं शहर के भी अधिकांश होटलों, बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस में पार्किंग व्यवस्था नहीं है। ऐसे में सड़कों पर गाड़ी खड़ी कर दावत उड़ाने वालों की गाड़ियों का चालान उनके घर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


यह मांगी सूचना
आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना ने जनपद के थानों से उनके यहां संचालित होटलों, विवाह मंडप, फार्म हाउस की सूची मांगी थी। जिसमें यह भी सूचना मांगी थी कि इनमें पार्किंग सुविधा है या नहीं। यदि पार्किंग सुविधा नहीं है तो गाड़ी कहां खड़ी होती है और पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

यह मिली पार्किंग की स्थिति
इस सूचना पर मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में 12 विवाह स्थलों के पास पार्किंग सुविधा नहीं है। पांच होटलों/बैंक्वेट हॉल में पार्किंग व्यवस्था तो है। लेकिन पर्याप्त न होने वाहन सड़क पर खड़े होते हैं। परतापुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर आठ फार्म हाउस और होटल तो सदर थाना क्षेत्र में 24 मंडपों और होटलों के पास पार्किंग नहीं है। लालकुर्ती और रेलवे रोड़ थाना क्षेत्र में 11- 11 होटल और मंडप में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। पल्लवपुरम थाने का अधिकांश क्षेत्र एनएच-58 पर पड़ता है। उसमें करीब 15 ऐसे होटल और मंडप हैं जिसमें पार्किंग नहीं है। इनके अलावा सबसे ज्यादा कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में मेरठ-सरधना मार्ग और एनएच-58 पर 25 होटल, मंडप और फार्म हाउस ऐसे हैं, जिनके पास पार्किंग व्यवस्था नहीं है। देहली गेट में दो, लिसाडी गेट में तीन और गंगानगर थाना क्षेत्र में 12 होटल और मंडपों में पार्किंग व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


देहात की स्थिति भी खराब
दौराला में तीन फार्म हाउस, सरधना में पांच, रोहटा में एक, जानी में तीन, हस्तिनापुर के पौड़ी मार्ग पर एक, इंचौली में चार और मवाना, परीक्षितगढ़, भावनपुर में 5-5 ऐसे मंडप हैं, जहां किसी के पास पार्किंग नहीं है। सभी में आने वाले वाहन सड़कों पर ही खड़े होते हैं।

कोतवाली पुलिस बचा गयी नजर
कोतवाली पुलिस ने जानकारी दी है कि उनके यहां कोई होटल या मंडप नहीं है। जबकि ईव्ज चौराहा से हापुड़ अड्डा चौराहा तक मार्ग के दोनो तरफ आधा दर्जन से ज्यादा रेस्टोरेंट, होटल हैं। जिनके बाहर मुख्य मार्ग पर ही दिन भर वाहन खड़े रहते हैं। लेकिन कोतवाली पुलिस को ये नजर नहीं आए।

सीओ सिविल लाइन ने भी काटी कन्नी
सिविल लाइन सर्किल में मेडिकल, नौचंदी और सिविल लाइन थाने आते हैं। इन थाना क्षेत्रों में भी 50 से ज्यादा मंडप, होटल और फार्म हाउस आते हैं। इनमें से बमुश्किल चार के पास ही पार्किंग की व्यवस्था होगी जो नाकाफी है। लेकिन इन तीनों ही थानों की पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी।

ये है ट्रैैैफिक पुलिस का अभियान
शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने अब सख्त अभियान शुरू किया है। इसमें मुख्य मार्गों, बाजार में पार्किंग से अलग खड़े वाहनों का चालान काटा जा रहा है। जिसमें गाड़ी का नंबर नोट कर चालान उसके घर भेज दिया जाता है। फिलहाल यह अभियान सेंट्रल मार्केट, आबूलेन, शारदा रोड़ आदि स्थानों पर चल रहा है। लेकिन शीघ्र ही यह पूरे शहर में हर उस जगह चलेगा, जहां जाम की स्थिति ज्यादा होती है।

शादियों के समय आएगी आफत
शादी सीजन में शहर में जाम की भयंकर स्थिति होती है। हाईवे और मुख्य मार्गों पर स्थित मंडपों और होटलों के बाहर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों से घंटों जाम लगता है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस इनके खिलाफ भी अभियान छेड़ेगी। हालांकि एक अन्य नियम में मंडप या होटल संचालक के खिलाफ जुर्माना वसूली का भी प्रावधान है। लेकिन अभी तक पुलिस की साठगांठ से जिले में यह जुर्माना वसूली मामूली है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान दावत खाने जाने वालों पर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें