फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ की अनन्या यादव का भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में चयन

Mon, 29 Jun 2026 05:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर गांव की रहने वाली हैं, गेट परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 100, परिवार में खुशी की लहर
विज्ञापन

- लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद साइंटिफिक ऑफिसर पद के लिए चयन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दौराला के पास जमालपुर गोमा की होनहार बेटी अनन्या यादव का प्रतिभा और मेहनत के दम पर भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में चयन हुआ है। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की कठिन प्रक्रिया के बाद अब वह साइंटिफिक ऑफिसर के पद पर कार्यभार संभालेंगी।
अनन्या के पिता राजीव यादव ने बताया कि उनकी पुत्री का बचपन से ही सपना था कि वह भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में काम करके देश का नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मधु यादव प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनन्या यादव ने मोदीपुरम स्थित दयावती मोदी अकादमी से 12वीं कक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके बाद उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। पिता के अनुसार बेटी ने गेट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 100 हासिल की। इसके बाद अनन्या ने भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर की परीक्षा दी। लिखित परीक्षा के बाद 300 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। अंतिम साक्षात्कार के बाद 28 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इनमें अनन्या यादव ने भी स्थान बनाया। अनन्या की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों, पड़ोसियों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें