फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में अनम प्रथम

विज्ञापन
सरधना। एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में अनम ने जीता पहला स्थान। संस्थान
विज्ञापन
सरधना। एनसीसी 71 बटालियन द्वारा आयोजित फायरिंग प्रतियोगिता में विभिन्न बटालियनों के कैडेट्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इस मुकाबले में द्रोण पब्लिक स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा अनम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अनम की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उनकी सफलता अन्य कैडेट्स के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। वाइस प्रिंसिपल डॉ. निधि सहगल ने अनम को इस सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यालय के प्रबंध निदेशक संजय त्यागी का भी आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से विद्यार्थियों को लगातार आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। सीटीओ मानसी चौधरी ने कहा कि दृढ़ संकल्प, प्रशिक्षण और मेहनत से युवा प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें