फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंत्योदय राशन कार्डों की पहचान के लिए बुलाई जाएगी खुली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
- नंगली किठौर निवासी सुबोध ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर राशन कार्डों में धांधली की शिकायत की है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। माछरा विकास खंड के गांव नंगली किठौर में अंत्योदय राशन कार्डों की पात्रता को लेकर जिला प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। शिकायतकर्ता की मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत के बाद शुरू हुई जांच प्रक्रिया अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच गई है।
गांव नंगली किठौर निवासी सुबोध कुमार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर ग्राम पंचायत में अंत्योदय राशन कार्डों में धांधली की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सहायक विकास अधिकारी को 15 दिनों में जांच आख्या में अपात्रों को स्पष्ट करना था जो कि नहीं किया गया। इस पर शिकायतकर्ता ने अपात्र कार्ड धारकों की सूची चस्पा न होने के कारण जिला पूर्ति अधिकारी से पूछा और नोटिस चस्पा करने के लिए कहा लेकिन लिखित में अपात्र कार्ड धारकों की कोई सूची साक्ष्य सहित प्रस्तुत नहीं हो सकी।
विज्ञापन

7 अगस्त को शिकायतकर्ता सुबोध कुमार ने इस संबंध में की जा रही कार्रवाई की प्रगति जानने के लिए प्रार्थना पत्र देकर जवाब मांगा, जिसमें जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि खंड विकास अधिकारी माछरा को शासनादेश के अनुसार ग्राम पंचायत की खुली बैठक कर पात्र और अपात्र कार्डधारकों का पारदर्शी चयन किया जाए तथा प्रत्येक अपात्र कार्डधारक के संबंध में स्पष्ट कारण अंकित कर जांच आख्या तुरंत विभाग को भेजी जाए।
विज्ञापन

बीडीओ माछरा सतीश कुमार का कहना है कि इस समय ग्राम पंचायत भंग हो चुकी है। ग्राम प्रधान मात्र प्रशासक के रूप में कार्य कर रहा है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद ही ग्राम पंचायत की खुली बैठक बुलाई जा सकती है। इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा। इसके बाद खुली बैठक कर पात्र और अपात्र कार्डधारकों की पहचान होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें