फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने की पहल

विज्ञापन
नगर पालिका द्वारा आयोजित कैंप में कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल पर लोगों को जानकारी देते हुए।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। नगर पालिका द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर सामुदायिक केंद्र में एक सप्ताह तक चलने वाले विशेष जन कल्याणकारी एवं लाभकारी शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

शिविर के दूसरे दिन विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा गया। नगर पालिका कर्मचारी राहुल कुमार ने बताया कि स्वरोजगार व आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए आठ लोगों ने लोन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की। वहीं पशुपालन विभाग के डॉ. हर्षवर्धन के अनुसार 31 ग्रामीणों ने पशुओं की बीमारियों से संबंधित समस्याएं दर्ज कराईं, जिनका निशुल्क परामर्श व दवाइयां प्रदान कर समाधान किया गया। कर विभाग के दीपक कुमार ने बताया कि बकाया कर पर विशेष ब्याज छूट योजना का लाभ उठाते हुए 27 लोगों ने अपना बकाया कर जमा कराया। आंगनबाड़ी विभाग की सुपरवाइजर प्रीति ने महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य व महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरुक किया तथा पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का भी मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें