फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बागपत में क्रैश हुआ वायुसेना का डोर्नियर विमान, बाल-बाल बचे पायलट

Fri, 05 Oct 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
plane land in Baghpat
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बागपत में भारतीय वायुसेना का डोर्नियर विमान अभ्यास के दौरान इंजन में खराबी के चलते रंछाड़ गांव के जंगल में क्रैश हो गया। डोर्नियर विमान ने शुक्रवार सुबह 9 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी थी और इसमें एक महिला और एक पुरुष पायलट सवार थे। 
विज्ञापन




बता दें कि डोर्नियर विमान में खराबी आते ही महिला पायलट श्वेता ने डोर्नियर का पैराशूट खोल दिया। पैराशूट के जरिए डोर्नियर को खेत में उतारा जा रहा था, लेकिन सामने पेड़ आ जाने के कारण सामने वाला हिस्सा जमीन में धंस गया। मौके पर सैंकड़ों किसान जमा हो गए। पायलट ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके बाद एसपी शैलेश पांडेय, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव और एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन प्रदीप सेठी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद एयरफोर्स के दो हेलीकॉप्टर मदद के लिए पहुंचे और पायलट को ले गए। पुरुष पायलट को मामूली चोट भी लगी होना बताया जा रहा है। आठ अक्तूबर को वायुसेना दिवस है। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पिछले कई दिन से प्रशिक्षु पायलटों को अभ्यास कराया जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें