फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चार युवकों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिखेड़ा के जंगल में 55 वर्षीय कमल का मिला था शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गंगानगर। इंचौली थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव के जंगल में मिले 55 वर्षीय कमल सिंह के शव के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह कमल सिंह खेत में शौच के लिए गया था। पुलिस द्वारा परिजनों को जानकारी दी गई कि कमल सिंह का शव खेत में पड़ा है। परिजनों का आरोप है कि जिस समय घटना हुई वहां गांव निवासी नरेंद्र, मनोज, शेखर और सुरेंद्र भी मौजूद थे। इन्हें घटना के बारे में जानकारी है। परिजनों का आरोप है कमल के शरीर पर चोट के निशान भी हैं और जिस चकरोड़ पर शव पड़ा मिला वहां कोई बड़े वाहन भी नहीं चलते हैं। परिजनों के अनुसार उन्होंने हत्या का कारण सड़क हादसा बताया था। वहीं, परिजनों ने गांव में कमल सिंह के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में भीम आर्मी परिजनों से मिले और मामला जाना। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस मामले में सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया परिजनों की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बारे में जांच की जा रही है कि उन युवकों की इस मामले में भूमिका है या नहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें