फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 14 नवंबर को कुलवंत सिंह स्टेडियम में होगी पूर्व सैनिक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश सब एरिया की ओर से 14 नवंबर को छावनी में माल रोड स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में मेगा पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया जाएगा।
जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा की अगुवाई में यह मेगा रैली होगी। कर्नल वेटरंस एएस अंतिल ने बताया कि इस रैली में मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रित भाग लेंगे। इस रैली में सेना अभिलेख कार्यालयों के प्रतिनिधियों से मुलाकात एवं चर्चा से समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

पेंशन संबंधी समस्याओं का निराकरण पीसीडीए (पेंशन), बैंक, डीपीडीओ, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास द्वारा किया जाएगा। नई पेंशन प्रणाली में स्पर्श पेंशन पोर्टल के पंजीकरण, स्पर्श पेंशन पोर्टल में जीवन प्रमाण पत्र जमा होंगे। सेवानिवृत्त होने के बाद रोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी। कैंटीन, चिकित्सा व लैब सुविधा के बारे में बताया जाएगा। बैंकिंग समस्याओं का समाधान भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें