फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुरानी सब्जी मंडी के पास बिजली का तार टूटा, एक घंटे तक लटका रहा

विज्ञापन
पुरानी सब्जी मंडी पीपल के पेड के निकट टूटा बिजली का तार लटका हुआ। (स्त्रोत व्यापारी) मवाना।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। पुरानी सब्जी मंडी के पास पीपल के पेड़ के निकट बिजली का तार टूटकर कई घंटों तक खतरनाक तरीके से लटका रहा। व्यस्त बाजार और आवागमन का मुख्य मार्ग होने के कारण हर समय बड़े हादसे की आशंका बनी रही। सूचना के बावजूद लगभग एक घंटे बाद कर्मचारी तार जोड़ने पहुंचे।
पीपल के पेड़ के निकट कपड़े की दुकान करने वाले नदीम ने बताया कि दोपहर बाद 3:00 बजे के आसपास बिजली का तार टूटकर नीचे लटक गया। जिस समय तार टूटा उस समय उसमें करंट था। गनीमत रही कि कोई टूटे तार की चपेट में नहीं आया। तार टूटने की सूचना तुरंत फोन के माध्यम से संबंधित क्षेत्र के लाइनमैन को दी गई। सूचना पर आपूर्ति तो बंद कर दी लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी बिजली निगम की ओर से कोई सुध नहीं ली गई। व्यापारियों ने रोष प्रकट करते हुए बिजली निगम के उच्च अधिकारियों से संपर्क साधा, तब जाकर मामले की गंभीरता समझी गई। विद्युत निगम के एसडीओ राम जन्म सिंह से फोन पर जानकारी ली गई तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ ने स्थिति से अवगत कराते हुए तुरंत मौके पर विद्युत कर्मियों को भेजने और त्वरित मरम्मत कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। लगभग घंटाभर बाद लाइनमैन मौके पर पहुंचे और तार जोड़कर आपूर्ति सुचारु की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें