संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में सरधना–बिनौली मार्ग पर सोमवार को कार बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे खंभा टूटकर कार पर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार क्षतिग्रस्त हो गई।
जनपद शामली निवासी शनि अपनी कार से सरधना की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह कस्बा हर्रा स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने पहुंचे तभी कार सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। कार की टक्कर से खंभा कर पर गिर गया। खंभा गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। पीड़ित ने बताया अचानक हुए हादसे से उसे को संभलने का मौका नहीं मिल सका। घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने कार को रोड से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर आने के बाद में मामले की जांच का नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी।