फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जागरूकता रैली से किया हिंदू सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान

Sat, 31 Jan 2026 08:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दबथुवा में आज होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारी में जुटे संघ कार्यकर्ता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव दबथुवा में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। इसे लेकर शनिवार की शाम संघ कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

रैली के माध्यम से ग्रामीणों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना ने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ रविवार दोपहर दोपहर दो बजे श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रांगण में किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कथावाचक स्वामी दीपांकर महाराज शामिल होंगे। उनके प्रवचनों के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर प्रकाश डाला जाएगा। सम्मेलन में भजन-कीर्तन का विशेष आयोजन भी किया गया है। इस दौरान भजन गायक हरेंद्र नागर, चीनू चौधरी, अभिषेक सिखेड़ा, राहुल अवाना, विपिन, मनीष, वीरेंद्र सिंह, अनिल चौधरी दबथुवा, राजवीर कौशिक, ओमवीर, रघुवर दयाल, अरविंद दुर्वेशपुर, कैप्टन अरविंद, आचार्य कृष्णकांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें