फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बरात नहीं लाने के मामले में दोनों पक्षों में हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
दो नवंबर को दौराला के सुमित्रा फार्म हाउस में आनी थी बरात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। दहेज में 20 लाख न देने पर दो नवंबर को बरात नहीं लाने के मामले में मंगलवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दोनों पक्ष जल्द मुकदमे में शपथ पत्र लगाएंगे।
दौराला निवासी महेश ने इसी वर्ष दो फरवरी को अपनी बेटी की परतापुर निवासी यूपी पुलिस में कासगंज में तैनात अभिषेक से शादी तय की थी। दो नवंबर को दौराला के सुमित्रा फार्म हाउस में बरात आनी थी। देर शाम तक भी बरात नहीं पहुंचने पर परिजनों ने जानकारी ली। आरोप है कि अभिषेक ने 20 लाख की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर बरात नहीं लेकर पहुंचा, जिस पर महेश ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौते का प्रयास किया था लेकिन सहमति नहीं बन पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दोनों ने एक-दूसरे को दिए जेवरात, कपड़े व अन्य सामान लौटा दिया। पूर्व चेयरपर्सन के पति नवीन शर्मा ने बताया कि लड़के पक्ष की ओर से लड़की पक्ष को शादी में खर्च किए गए 10 लाख रुपये दिए गए हैं। दोनों पक्षों में सहमति बन गई है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि जल्द दोनों पक्षों के मुकदमे में शपथ पत्र लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें