घायल उल्ले को लेकर थाने पहुंचा अटौरा रोड निवासी व्यक्ति। (मवाना)
मवाना। चील के हमले से घायल उल्लू एक व्यक्ति के घर के आंगन में गिरा तो आवारा कुत्ते पीछे पड़ गए। वहां बैठे व्यक्ति ने घायल उल्लू को कुत्तों के हमले से बचाकर वन विभाग को सौंप दिया।
अटोरा रोड पर स्थित गली नंबर छह निवासी अद्दन मंगलवार की सुबह 11 बजे एक घायल उल्लू को लेकर थाने पहुंचा। उसने बताया कि आसमान में उल्लू को पकड़ने के लिए उसके पीछे दो चील पड़ी हुई थी। जिन्होंने उल्लू को घायल कर दिया था। घायल उल्लू उसके घर के आंगन में गिरा। वहां मौजूद कुत्ते उसके पीछे पड़ गए। अजीब सी आवाज आने पर उसने कमरे से बाहर निकलकर देखा तरे उल्लू को पकड़ने के लिए कुत्ते उसके पीछे पड़े थे। किसी तरह उसने उल्लू को कुत्तों से बचाया। थाना प्रभारी पूनम जादौन ने वन विभाग की रेंजर खुशबू उपाध्याय को कॉल कर सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी घायल उल्लू को अपने साथ ले गए। खुशबू उपाध्याय ने बताया कि उपचार के बाद उल्लू को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।