फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू मेरठ और मलयेशिया की यूनिवर्सिटी में हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने वैश्विक शिक्षा और अनुसंधान सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए मलयेशिया की प्रतिष्ठित सेगी यूनिवर्सिटी के साथ पांच वर्षीय अंतरराष्ट्रीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता रविवार को गोवा में आयोजित क्यूएस समिट 2026 के दौरान हुआ। यह साझेदारी भारत–मलयेशिया के बीच उच्च शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और अकादमिक सहयोग को बढ़ाएगी।
इससे पहले सीसीएसयू को हाल में ही कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के नेतृत्व में गूगल क्लाउड के सहयोग से भारत का पहला एआई इनेबल्ड स्टेट यूनिवर्सिटी पायलट संस्थान चुना गया है। एमओयू के दौरान सीसीएसयू की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि सेगी यूनिवर्सिटी के साथ यह अंतरराष्ट्रीय एमओयू सीसीएसयू के लिए गर्व का क्षण है। यह साझेदारी हमारे विद्यार्थियों और शिक्षकों को वैश्विक अवसरों से जोड़ने में मील का पत्थर सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीएसयू के डायरेक्टर रिसर्च प्रो. बीरपाल सिंह ने बताया कि सेगी यूनिवर्सिटी का क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में शीर्ष 1.5 प्रतिशत संस्थाओं में स्थान पाना इस साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाता है। दोनों विश्वविद्यालयों की यह संयुक्त पहल विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए वैश्विक शोध नेटवर्क, नवाचार और उत्कृष्टता के नए अवसर खोलेगी। एमओयू के तहत संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं, ड्यूल, ज्वाइंट डिग्री कार्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियां, सम्मेलन एवं ऑनलाइन लर्निंग पहल विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें