मेरठ। पटियाला में चल रही 7वीं एनटीपीसी पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में मेरठ की वसुंधरा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने डब्लू-1 श्रेणी में प्रतिभाग करते हुए 500 का स्कोर कर प्रथम स्थारन प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा पूनम ने डब्लू-2 श्रेणी में कंपाउंड राउंड में ज्योति बालियान के साथ मिलकर टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।