फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: सांप्रदायिक दंगे और छेड़छाड़ के आरोपी वृद्ध की मौत,  पुलिस मान रही आत्महत्या 

Tue, 25 Dec 2018 10:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
muzaffarnagar news
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में छेड़छाड़ के आरोपी वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी लाश खेत पर स्थित नलकूप के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई इस मामले में की जाएगी।  

विज्ञापन


गांव सिखेड़ा निवासी सौदान सिंह (70) पुत्र जगदीश रविवार सुबह बिहारी मार्ग स्थित अपने खेतों पर पानी चलाने के लिए गया था। बेटे सतेंद्र ने बताया कि सुबह करीब दस बजे गांव के ही कर्मवीर, ऋषिपाल व सोराज ने उन्हें घर आकर पिता सौदान सिंह की लाश खेत पर बने ट्यूबवेल के कमरे पर फांसी के फंदे पर लटकी होने की सूचना दी।

पिता की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृत सौदान सिंह के बेटे सतेंद्र ने गांव के ही अनूप, राजेश, सुनील और रामगोपाल के खिलाफ पिता की हत्या कर लाश फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

@ANINewsUP

An accused in Muzaffarnagar riots case was found dead at Sikheda village. Om Veer Singh,SP City says,"Post mortem report revealed asphyxia as the reason behind death. He was also an accused in a molestation case. Probe underway." 


हालांकि मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव की पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना की सूचना पर सीओ मंडी योगेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ित परिजन व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

सांप्रदायिक दंगे में भी आरोपी था सौदान सिंह 
जानसठ के गांव कवाल में छेड़छाड़ के मामले में मलिकपुरा निवासी सचिन-गौरव की हत्या कर दी गई थी। इन हत्याओं के विरोध में जिले में महापंचायतों का दौर शुरू हो गया था, जिसके बाद सात सितंबर को नंगला मंदौड़ के भारतीय इंटर कॉलेज के मैदान में बहू-बेटी सम्मान बचाओ महापंचायत का आयोजन किया गया था।

इसी महापंचायत के दौरान जानसठ रोड पर उग्र भीड़ ने सपा का झंडा लगी एक कार पर हमला कर दिया  गया था। कार में मुरादाबाद के एक विशेष समुदाय का परिवार था, जिसे फोर्स ने बमुश्किल बचाया था, जबकि कार को तोड़फोड़ के बाद फूंक डाला गया था। उक्त मामले में सिखेड़ा थाने में दस से अधिक नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

इन नामजद आरोपियों में सौदान सिंह का नाम भी शामिल था, जिसे दंगों के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में भी सौदान सिंह जमानत पर छूटकर बाहर आया था। इसके अलावा थानाप्रभारी इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि सौदान सिंह के खिलाफ 30 नवंबर को एक पीड़ित ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सौदान ने इस मामले में गिरफ्तारी पर कोर्ट से स्टे लिया हुआ था। मामले की पूरी तरह जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें