रोहटा। गंगनहर में जल स्तर घटने के बाद एक बाइक दिखाई दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाइक को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस नंबर प्लेट के आधार पर बाइक के मालिक की तलाश में जुटी है।
पूठखास पुल और भलसोना के बीच गंगनहर में पिछले कुछ दिनों से पानी का स्तर लगातार घट रहा है। मंगलवार को स्थानीय लोगों की नजर नहर के भीतर पड़ी एक बाइक पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को गई। मौके पर पहुंची पूठखास चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बाइक को बाहर निकलवाया। बाइक की स्थिति देख कर यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह कब और कैसे नहर में गिरी। थाना प्रभारी पूनम जादौन ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रही है। यह जांच की जा रही है कि मामला बाइक चोरी से जुड़ा है या कोई अन्य कारण है। साथ ही आसपास के थानों में दर्ज चोरी की शिकायतों से बाइक के नंबर का मिलान कराया जा रहा है। संवाद