फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी में एमिटी इंटरनेशनल बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर स्थित सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन प्रथम तीरंदाजी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। वसुंधरा के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की टीम 6 स्वर्ण, 5 रजत व 1 कांस्य पदक जीतकर ओवर ऑल चैंपियन बनी। वहीं गाजियाबाद वनस्थली पब्लिक स्कूल 6 स्वर्ण, 1 रजत पदक जीतकर रनरअप रहा। तीसरे और अंतिम दिन खेलों का शुभारंभ मुख्यातिथि जीएसटी गाजियाबाद के असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत सक्सेना, बुलंदशहर तीरंदाजी संघ सचिव शिवम शर्मा ने किया। स्कूल चेयरमैन अनुज शर्मा व प्रधानाचार्य रश्मि मिश्रा ने अतिथियों का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। मुख्यातिथि ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

परिणाम - अंडर-14 बालिका वर्ग 30 मी. में सत्यकाम स्कूल की सृष्टि ने स्वर्ण, सत्यकाम स्कूल की रितु ने रजत और देहरादून सोशल बलूनी स्कूल की दिव्यांशी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 बालिका वर्ग 20 मी. में सत्यकाम स्कूल की सृष्टि ने स्वर्ण, देहरादून सोशल बलूनी स्कूल की अनुष्का ने रजत और दिव्यांशी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 बालिका वर्ग 30 प्लस 20 मी. ओवरऑल में सत्यकाम की सृष्टि ने स्वर्ण, देहरादून सोशल बलूनी स्कूल की दिव्यांशी ने रजत और अनीशा ने कांस्य पदक जीता। अंडर- 14 बालक वर्ग 30 मी. में बड़ौत के वनस्थली स्कूल के आर्यन को स्वर्ण, बागपत के देव स्कूल के विशु को रजत और नैैनीताल के पार्वती प्रेम स्कूल के ब्रजकुमार को कांस्य पदक मिला। अंडर-14 बालक वर्ग 20 मी. में बड़ौत के वनस्थली स्कूल के आर्यन को स्वर्ण, नैैनीताल के पार्वती प्रेम स्कूल के ब्रजकुमार को रजत और मेरठ के इलम सिंह स्कूल के अपिन को कांस्य पदक मिला। अंडर-14 बालक वर्ग 30 प्लस 20 ओवरऑल में बड़ौत के वनस्थली स्कूल के आर्यन ने स्वर्ण, नैैनीताल के पार्वती प्रेम स्कूल के ब्रजकुमार ने रजत और बागपत के देव स्कूल के विशु ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें