फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अमित मरिंडा से पूछताछ पूरी, पुलिस के साथ बंगलूरू जेल के लिए रवाना हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। कुख्यात बदमाश और गैंगस्टर अमित मरिंडा से मेडिकल थाना पुलिस ने पूछताछ पूरी कर ली है। शुक्रवार को बंगलूरू पुलिस उसको लेकर रवाना हो गई। प्लाईवुड व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में बंगलूरू जेल में अमित मरिंडा बंद है। उसको मेडिकल पुलिस ने रिमांड पर लेकर छह दिन तक पूछताछ की।
विज्ञापन

अमित मरिंडा को मेरठ जेल से रिमांड खत्म होने के बाद आज बंगलूरू जेल के लिए रवाना किया गया। मरिंडा के साथ बड़ी संख्या में बंगलूरू पुलिस के जवान आए थे। उसके खिलाफ मेरठ समेत कई जिलों में रंगदारी, धमकी और संगठित अपराध के गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। गत वर्ष 2025 में बंगलूरू के एक कारोबारी से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद से वह बंगलूरू की जेल में बंद है। मेरठ पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामलों में कार्रवाई करते हुए बी-वारंट की प्रक्रिया शुरू की थी, ताकि वह जमानत पर न छूट सके। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि रिमांड पर अमित को लाया गया था। उससे पूछताछ कर ली गई है। शुक्रवार को बंगलूरू पुलिस उसको लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें