फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नेपाल बार्डर से 25 हजार का इनामी अमित गिरफ्तार, आरोपी पूर्व प्रधान चकमा देकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ आदि संस्करण के लिए प्रस्तावित
विज्ञापन

- नेपाल से भारत लौटते हुए अमित को एसएसबी के जवानों ने पकड़ा
- आरोपी पूर्व प्रधान तेजपाल नेपाल भागने में हुआ कामयाब
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव अक्खेपुर में भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रधान के रिश्तेदार शिवम हत्याकांड के आरोपी 25 हजार के इनामी अमित को नेपाल बॉर्डर से एसएसबी के जवानों ने पकड़ कर उत्तराखंड पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि हत्या का मुख्य आरोपी तेजपाल मौका पाकर नेपाल भाग गया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी अमित हत्याकांड के बाद नेपाल व तेजपाल दुबई भाग गया था।
पुलिस के अनुसार नेपाल से वापस भारत आते समय जब आरोपी अमित को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने जांच के लिए रोका तो उसके पास से 50 हजार रुपये की नकदी मिली। सख्ती से पूछताछ करने पर आराेपी ने नदी में कूदकर भागने का प्रयास किया। एसएसबी के जवानों ने आरोपी को नेपाल बॉर्डर पर हिरासत में लेकर उतराखंड के चंपावत जिले की बनबसा थाना पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

बता दे कि बीते 26 दिसंबर को गांव अक्खेपुर के बाहरी छोर से हापुड़ के गांव बड़ौदा निवासी शिवम उर्फ भूरा पुत्र नानकचंद उर्फ कंछी की कार में अपहरण कर चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपी शिवम के शव को सलावा गंगनहर के किनारे फेंककर फरार हो गए थे। शिवम की हत्या उसके गांव के पूर्व प्रधान तेजपाल ने अपने भाइयों अमित व शूटरों के साथ मिलकर की थी। शिवम अक्खेपुर में अपनी बहन के घर रह रहा था। मृतक के फूफा ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया था।
लुकआउट नोटिस किया था जारी
मामले में पुलिस दो आरोपियाें को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। जबकि एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जबकि तेजपाल हत्या की योजना बनाकर एक दिन पहले दुबई भाग गया था। एसएसपी ने इस मामले में आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर लुकआउट नोटिस जारी कर दिया था।
-
नकली आधार कार्ड से नाम बदल कर नेपाल भाग गया था अमित
बताया गया कि तेजपाल का भाई अमित अपने दोस्त पिलखुवा घास मंडी निवासी नरेश की सहायता से नकली आधार कार्ड बनवाकर गौरीगंज के रास्ते नेपाल चला गया था। वहां पर करन तोमर के नाम से रहने लगा। बीती 23 जनवरी को अमित काठमांडू से बस में सवार होकर धनगढ़ी पहुंच गया। जब एक दिन रुकने के बाद वह बाइक पर सवार होकर 25 जनवरी को नेपाल बार्डर पर पहुंचा, तभी एसएसबी के जवानों ने उसे रोक लिया और पूछताछ शुरू कर दी। जिसमें आरोपी के पास से 50 हजार रुपये भारतीय मुद्रा निकली। साथ ही आधार कार्ड भी दिखाया। गणतंत्र दिवस पर पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपियों ने भारत में घुसने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि अमित को मेरठ लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस की कई टीम मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें