फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक व ईएमटी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्थर मारकर एंबुलेंस का शीशा भी तोड़ा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। दादरी गांव में मारपीट में घायल हुई महिला को लेने पहुंचे 108 एंबुलेंस के चालक और ईएमटी के साथ मारपीट की गई। पत्थर मारकर एंबुलेंस का शीशा भी तोड़ दिया गया। पुलिस ने महिला के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दादरी गांव में बृहस्पतिवार की शाम हुए झगडे़ में बेबी पत्नी रितेश उर्फ रोताश घायल हो गई थी। परिजनों ने एंबुलेंस बुलाने के लिये 108 नंबर पर कॉल की। इस पर चालक पप्पू पुत्र श्रीचंद निवासी गढ़ीदुल्ला और ईएमटी शेषनाथ त्रिपाठी घायल महिला को लेने के लिये गांव पहुंचे। आरोप है कि घायल महिला के पुत्र ने एंबुलेंस को देरी से लेकर आने पर चालक और ईएमटी के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की। उसने एंबुलेंस में पत्थर मारकर उसका शीशा भी तोड़ दिया। एंबुलेंस चालक पप्पू ने बिनौली थाने पहुंचकर आरोपी युवक के रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक विक्की पुत्र रितेश उर्फ रोताश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें