फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनिन और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बाद मेरठ में तोड़ी अंबेडकर की मूर्ति, हिंसा फैलाने की कोशिश

Thu, 08 Mar 2018 11:42 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आंबेडकर की मूर्ति तोड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

त्रिपुरा में भाजपा की जीत के बाद देश में कई जगह फैली हिंसा की आग उत्तर प्रदेश के मेरठ तक पहुंच चुकी है। मवाना थाना क्षेत्र के गांव मवाना खुर्द में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ डाला। बुधवार सुबह दलित समाज के लोगों ने प्रतिमा टूटी देखी तो आक्रोश फैल गया।  मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने नई प्रतिमा लगवाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


मवाना खुर्द गांव में तालाब के पास बाबा साहब की प्रतिमा लगी है। असामाजिक तत्वों ने मंगलवार रात प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। दलित समाज के लोग इसके विरोध में सड़क पर उतर आए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव, सीओ यूएन मिश्र और मवाना थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा आसपास के थानों की फोर्स लेकर पहुंचे और लोगों को जाम लगाने से रोका। लेकिन लोग सड़क किनारे धरने पर बैठ गए। कहा कि जब तक नई प्रतिमा नहीं लगेगी और प्रतिमा स्थल की चारदीवारी नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। एसडीएम ने प्रतिमा बदलवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि मामला कोर्ट में लंबित होने पर चारदीवारी का निर्माण नहीं कराया जा सकता है। 

इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे उस समय फिर हंगामा हो गया, जब बाबा साहब की छोटी प्रतिमा (लगभग डेढ़ फीट) को स्थापित कराने का प्रयास किया गया। दलित समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि प्रतिमा लगेगी तो बड़ी लगेगी। काफी देर तक इसको लेकर विवाद होता रहा। बाद में प्रशासन ने बाबा साहब की बड़ी प्रतिमा (लगभग ढाई फीट) को स्थापित कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


पढ़ें : भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर बवाल, दलितों में फैला आक्रोश, हंगामा

विज्ञापन

पुलिसकर्मी तैनात

नई मूर्ति लगवाई - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में मवाना खुर्द निवासी कपिल पुत्र चरण सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की थाने में तहरीर दी है। सीओ मवाना का कहना है कि प्रतिमा तोड़ने वालों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। प्रतिमा के पास एक सिपाही तथा दलित समाज के दो लोगों की ड्यूटी रात 12 से सुबह 6 बजे तक लगाई गई है।

पहले भी हुई है क्षतिग्रस्त  
असामाजिक तत्वों ने तीसरी बार इस प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है। बीते अगस्त माह में भी असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। प्रशासन ने प्रतिमा को बदलवाकर मामला शांत कराया था।

सख्त कार्रवाई करेंगे
एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव के अनुसार प्रतिमा बदलवा दी गई है। इसकी सुरक्षा के लिए शीघ्र ही लोहे का जाल लगवाया जाएगा। जिन लोगों ने प्रतिमा तोड़ी है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें