थाने में अपनी मां और भाई के सामने पीड़िता ने बिलखते हुए कहा कि उसके परिजनों ने उसे बेच दिया है। उसका पति शादी के बाद से ही यह कहकर पीटता है कि मैं तो उसे खरीदकर लाया हूं। ससुराल वाले पति के नाम 30 बीघा जमीन बताते हैं। लेकिन उसे जीने के लिए जमीन नहीं जिंदगी चाहिए। कहा कि वह ससुराल नहीं जाएगी, चाहे उसे आत्मदाह ही करना पड़े। पीड़िता ने अपनी मां और पिता से भी जान का खतरा जताया। इंस्पेक्टर ने जेठ और ननद को फटकारकर भगा दिया।
हाथ भी लगाया तो जेल जाएंगे दोनों परिवार
शाम को इंस्पेक्टर ने पीड़ित छात्रा को उसकी मां की सुपुर्दगी में दे दिया। इंस्पेक्टर ने कहा कि छात्रा अपनी मर्जी से अपने घर में रहेगी। यदि उसे जबरन ससुराल भेजा गया तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इस दौरान महिला इंस्पेक्टर ने पीड़िता को थाने में ही खाना खिलवाया। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लड़की को हाथ भी लगाया तो दोनों परिवार जेल जाएंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/