मेरठ। पंजाब में किसानों के आंदोलन और बंद के कारण सोमवार यानि आज पंजाब आने जाने वाली 106 ट्रेन रद्द रहेंगी। सुबह सात बजे से लेकर शाम चार बजे तक दिल्ली-पंजाब सेक्शन में ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। मेरठ से होकर गुजरने वाली दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस, जालंधर इंटरसिटी सुपर और कालका से दिल्ली जाने वाली कालका पैसेंजर ट्रेन भी आज नहीं चलेगी।
उत्तर रेलवे की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार सोमवार को पंजाब में किसानों का बंद है। जिसे देखते हुए रेलवे ने 106 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। सुबह सात बजे लेकर शाम चार बजे तक पंजाब में ट्रेनों का संचालन बंद रखा गया है। चार बजे के बाद पंजाब आने जाने वाली ट्रेनों को चलाया जाएगा। रद्द ट्रेनों के अलावा कुछ ट्रेनों को बीच में रोक कर चलाया जाएगा। अचानक ट्रेनों के रद्द होने के कारण यात्रियों को आज परेशानी का सामना करना होगा।