फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टडी रिपोर्ट में खुलासा: कम हो रही मृत्यु दर, कोरोना से डरें नहीं, ऐसे करें बचाव

Thu, 27 Aug 2020 11:37 AM IST
कपिल kapil अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • कोरोना काल की 152 दिन की स्टडी रिपोर्ट में हुआ खुलासा
  • ज्यादा जांच होने से मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा  
विज्ञापन
कोरोना से मौत के बाद अंतिम संस्कार करते सरकारी कर्मचारी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के इस दौर में एहतियात बेहद जरूरी है, लेकिन इससे ज्यादा डरने की भी जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की पांच माह की स्टडी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मेरठ में मृत्यु दर में काफी कमी आई है। पिछले दो माह में मौत का ग्राफ गिरा है, जबकि शुरू के तीन माह तक इसमें बढ़ोतरी हुई थी। 

विज्ञापन


कोरोना का पहला मरीज जिले में 27 मार्च को मिला था। बुलंदशहर निवासी क्राकरी कारोबारी महाराष्ट्र के अमरावती से मेरठ आया था। इसके बाद से मरीजों के मिलने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। हर रोज बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे हैं, लेकिन मौत का ग्राफ नीचे की तरफ जा रहा है जिससे उम्मीद जग रही है कि सावधानी जरूर बरतें, लेकिन कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। कोरोना काल के पहले महीने यानी 27 मार्च से लेकर 26 अप्रैल तक पांच लोगों की मौत हुई थी, 27 अप्रैल से 26 मई तक 19 लोगों की मौत हुई। 

इसके बाद ग्राफ तेजी से बढ़ा। 27 मई से 26 जून तक 43 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद से ग्राफ गिरा है। 27 जून से 26 जुलाई तक 21 लोगों की मौत हुई और 27 जुलाई से 25 अगस्त तक 22 लोगों की मौत हुई। अब तक 152 दिन में 110 लोगों की मौत हुई है। हालांकि पिछले दो महीने से सैंपलों की ज्यादा जांच हो रही है और मरीज भी बड़ी संख्या में निकल रहे हैं। मेरठ में मंगलवार तक 1,49,256 सैंपलों की जांच हो चुकी है। 3464 लोग संक्रमित निकले हैं, 2691 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। 1,45,682 लोग ऐसे निकले हैं जिन्हें कोरोना छू नहीं पाया है। टेस्ट में इनकी रिपोर्ट निगेटिव निकली है। सैंपल के हिसाब से 2.32 प्रतिशत मरीज ही संक्रमित निकले हैं। 3.2 प्रतिशत मरीजों की मृत्यु हुई है। 77.7 प्रतिशत ने कोरोना को हराया है। 97.6 प्रतिशत लोग कोरोना से बचे रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर दो अस्पतालों के पंजीयन निरस्त, अब इन अस्पतालों पर हो सकती है कार्रवाई
विज्ञापन


ज्यादा जांच के कारण बढ़ रही संख्या
सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि सैंपल के लिहाज से कोरोना के मरीजों की संख्या घट रही है। ज्यादा सैंपलों की जांच हो रही है इसलिए ज्यादा मरीज पकड़ में आ रहे हैं। मृत्यु दर में काफी कमी आई है। लोग एहतियात बरतें तो कोरोना पर अंकुश लगाया जा सकता है। सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क लगाएं और हाथों को सैनिटाइज करें। कोरोना से इस लड़ाई में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें