फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला में छपे फॉर्म से खूब हुई वोटिंग

Tue, 21 Jun 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाकिर कॉलोनी में वोटिंग करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला में छपे फॉर्म से सोमवार को लोगों ने जमकर वोटिंग की। साथ ही शहर में जागरूकता अभियान चलाकर स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग करने की अपील की गई।
विज्ञापन

न्यू हनुमानपुरी में पार्षद सुधीर पुंडीर के नेतृत्व में लोगों ने अमर उजाला में प्रकाशित स्मार्ट सिटी के ऑफलाइन फार्म भरकर वोटिंग की। इस पहल को शहर भर में सराहा गया। इससे शहर के उन सभी लोगों को भी वोटिंग करने का अवसर मिलेगा, जिनके पास न तो ऑनलाइन वोटिंग के संसाधन हैं और न ही नगर निगम की तरफ से फॉर्म पहुंचाएं गए हैं।
अमर उजाला ने पहले ही दिन शहर के घर-घर में जनता को स्मार्ट सिटी का फार्म उपलब्ध कराया। पार्षद सुधीर पुंडीर एडवोकेट, सुदामा गुप्ता, बिन्नू त्यागी, राजू, मयूर आदि ने लोगों से ऑफलाइन वोटिंग कराई। इसके अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों की जनता ने भी ऑफलाइन वोटिंग की।  
विज्ञापन

वोटिंग सिर्फ 35 हजार, पांच दिन आपके हाथ
स्मार्ट सिटी के लोग वोटिंग तो कर रहे, लेकिन रफ्तार धीमी

स्मार्ट सिटी के लोग शहरवासी वोटिंग तो कर रहे हैं, लेकिन रफ्तार धीमी है। अब तक 35 हजार लोग ही वोटिंग कर पाए हैं, जबकि अब केवल पांच दिन शेष हैं। शहर को अगर स्मार्ट बनाना है तो इन बचे हुए दिनों में जमकर वोटिंग करनी होगी।ऑनलाइन, ऑफलाइन और मिस्ड कॉल के जरिये वोटिंग चल रही है। शिक्षित वर्ग ने ऑनलाइन वोटिंग की कमान संभाली हुई है, वहीं अशिक्षित वर्ग ने वोटिंग के लिए ऑफलाइन का सहारा लिया हुआ है। धीरे-धीरे वोटिंग का आंकड़ा बढ़ रहा है। नगरायुक्त देवेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारी शहर में लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
निगम के अधिकारियों को शहर के बड़े इंस्टीट्यूट, कालेज, सरकारी विभागों में वोटिंग कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक-एक अधिकारी को पांच से दस हजार तक वोटिंग कराने का टारगेट दिया गया है। कुछ अधिकारी इसको बेवजह की ड्यूटी भी मानकर चल रहे हैं। नगरायुक्त के निर्देश पर सभी अधिकारियों का लिखित डाटा लिया जा रहा है। ताकी पता चल सके कि संबंधित अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी की वोटिंग कराने पर कितना काम किया।

मोबाइल नंबर व्यस्त
मिस्ड कॉल की व्यवस्था डगमगाई हुई है। जहां कुछ मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं तो कुछ व्यस्त हैं। जिसके कारण शहर की जनता को मिस्ड कॉल करके वोटिंग करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। माना जा रहा है कि अगर यह व्यवस्था सुधर जाए तो वोटिंग तेजी से बढ़ जाएगी।  

बारिश में वेबसाइट भी दे गई धोखा  
meerutsmartcity.com वेबसाइट सोमवार को भी झटका देती रही। कई बार सरवर में दिक्कत रही। जिसके कारण ऑनलाइन वोटिंग करने में परेशानी हुई। इसके पीछे बारिश को भी कारण माना जा रहा है।

mygov.in  पर अधिक वोट करें
mygov.in और meerutsmartcity.com पर वोटिंग हो रही है। दोनों ही वेबसाइट स्मार्ट सिटी के लिए महत्व रखती हैं, लेकिन अगर भारत सरकार को सीधे मेरठ के प्रति आकर्षित करना है तो अधिक से अधिक वोट mygov.in पर ही करनी होगी। क्योंकि यह वेबसाइट प्रतिदिन भारत सरकार खोलकर देखती है। जिसके आंकड़े भी साथ-साथ सार्वजनिक किए जा रहे हैं।

mygov.in पर रजिस्ट्रेशन का तरीका  
वेबसाइट पर लॉगिन करके क्लिक करने पर एक फार्म खुलेगा। जिसपर आपको अपना नाम ईमेल एड्रेस व फोन नंबर आदि भरना होगा। क्रियेट न्यू एकाउंट का बटन दबाना होगा। इस प्रक्रिया के बाद वन टाइम पासवर्ड करने के लिए कहा जाएगा। जोकि आपके मोबाइल पर एक एसएमएस के माध्यम से तुरंत भेज दिया जाएगा। ध्यान रहे कि पासवर्ड मात्र पांच मिनट के लिए वैध होगा। इस वन टाइम पासवर्ड- ओटीपी- को भरने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी पूरी कर लेंगे।

वोटिंग करने का तरीका
जब आप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कर चुके हों तो स्टैप टू का लिंक जोकि ऊपर दिया गया है, उस पर क्लिक करें। इसके बाद आसमानी नीले बक्से में दिए गए वोट के बटन को दबाएं। उसके बाद एक पेज खुलेगा। जिसमें और अपेक्षित स्थान पर अपना मोबाइल नंबर भरकर सबिमट का बटन दबाएंगे। इसके बाद आपसे वन टाइम पास वर्ड - ओटीपी- भरने के लिए कहा जाएगा। जोकि आपके मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस के माध्यम से तुरंत भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

ध्यान रहे यह पासवर्ड केवल पांच मिनट के लिए ही वैध होगा। वनटाइम पासवर्ड -ओटीपी को भरे। इसके बाद सबिमट करें। इस प्रक्रिया को करते ही आपके सामने वह सभी विषय खुलकर आ जाएंगे जो आप अपने मेरठ शहर की सबसे बड़ी समस्या मानते हो या जिसमें आप सुधार लाना चाहते हैं। अपने विषय को सलेक्ट करके पुन: वोट का बटन दबाएं। इस प्रकार वोटिंग की पूरी प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें