देहात कोतवाली पुलिस समेत अन्य क्षेत्रों में भी मुनादी कराई गई। कहा कि अगर कोई व्यक्ति चीनी मांझा बेचता पकड़ा गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। चीन का मांझा प्रतिबंधित है। इसलिए चीनी मांझा बेचने वालों को पकड़वाओ।
सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। इसके अलावा थाना मंडी पुलिस ने अपने क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी कराई। उधर, एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि चीन के मांझे को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी तरह से बंद कराया जाएगा।
यहां हुई चीनी मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई
थाना कुतुबशेर पुलिस ने रामघाट कब्रिस्तान के पास से प्रतिबंधित चीनी मांझा बेचते हुए एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम आबिद उर्फ लाला है, जो नूरबस्ती का रहने वाला है। इसके पास से 3.090 किलो चीनी मांझा, सात गट्टू और 2200 रुपये की नकदी बरामद हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह रुपये उसने प्रतिबंधित चीनी मांझा बेचकर कमाए थे। इसके अलावा कुतुबशेर पुलिस ने मिगलानी बिल्डिंग के पास से दुकानदार मनीष को चीनी मांझा बेचते गिरफ्तार किया है। इसके पास से 1.948 किलो मांझा, चार गट्टू, 15 गुच्छी और 1400 रुपये मिले हैं।